सरकार की गुलामी कर रहे है SP-Collector, इस बार भी BJP ने धनबल के दम पर लोगों को खरीदा : कुणाल चौधरी

भोपाल : मध्यप्रदेश कांग्रेस के दिग्गज विधायक कुणाल चौधरी ने एक बार फिर भाजपा पर बड़ा हमला बोला हैं। 

विधायक कुणाल चौधरी ने कहा कि पंचायती राज के जो आंकड़े आए हैं उसमें बीजेपी सीधे झूठ बोल रही है। जिला पंचायत की बात हो, या जनपद पंचायत की बात हो, सभी जगह झूठ बोला जा रहा है।

कांग्रेस विधायक ने कहा कि इस बार भी भाजपा ने धनबल बाहुबल के दम पर लोगों को खरीदा है। भाजपा सीधे झूठ बोल रही है कि भाजपा के 80 परसेंट उम्मीदवार जीते हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी कोरा झूठ बोलते हैं, जबकि एमपी में भाजपा को करारी हार मिली है। 386 जिला पंचायत एमपी में कांग्रेस जीती है, भाजपा 360 में जीत पाई है। अन्य में 129 लोगों ने जीत दर्ज करने में कामयाबी हासिल की है।

इस दौरान कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी ने प्रदेशभर के प्रशासन को चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर के कलेक्टर और एसपी बीजेपी सरकार की गुलामी कर रहे है।गुलामी के चलते पंचायत चुनाव प्रभावित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गुलामी बंद कर दो सरकारें बदलने में देर नहीं लगेगी। कांग्रेस की सरकार आने पर इसके नतीजे भुगतने होंगे। तब कोई राजनैतिक दल आपको संरक्षण देने नहीं आएगा।

Exit mobile version