चोकर्स अफ्रीका कि एक और हार,बेकार गयी डिकॉक कि अर्धशतकीय पारी

- तीन मैचों की टी-20 श्रृंखला में इंग्लैंड 2-0 से आगे है।
- कप्तान डिकॉक ने 17 गेंदों में शानदार अर्धशतक पूरा किया
खेल डेस्क : साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच चल रहे तीन मैचों की टी-20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका को 2 रनों से हरा दिया है। डरबन में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने 20 ओवर में शानदार 204 रन बनाए। टॉस जीतकर साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करने के लिए इंग्लैंड को आमंत्रित किया जिसके जवाब में इंग्लैंड ने अपने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 204 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने 30 गेंदों में चार चौके और दो छक्के की मदद से शानदार 47 रन बनाए ,वहीं ओपनर बल्लेबाज जेसन रॉय ने 29 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के की मदद से शानदार 40 रन की पारी खेली।लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका कि शुरुआत काफी शानदार रही। कप्तान क्विंटन डिकॉक और बावुमा ने पहले विकेट के लिए शानदार 92 रनों की साझेदारी की। कप्तान डिकॉक ने 17 गेंदों में शानदार अर्धशतक पूरा किया और रन आउट होने से पहले उन्होंने अपने 65 रनों की पारी में शानदार 8 छक्के और 2 चौके लगाए।डिकॉक के आउट होते ही बावुमा भी 31 रन बनाकर पवैलियन लौट गए। मैच आखिरी ओवर तक जा पहुंचा जहां साउथ अफ्रीका को आखिरी के 6 गेंदों में 15 रन बनाने थे।
आखिरी ओवर का रोमांच
ओवर की पहली गेंद डॉट बॉल रही,जिसके बाद अगली गेंद पर प्रीटोरियस ने छक्का लगा दिया , तीसरी गेंद पर भी पर भी उन्होंने एक बड़ा शॉट खेला जो सीमा रेखा से पार गई और अफ्रीका को 4 रन मिले। जिसके बाद आखरी के 3 गेंदों में साउथ अफ्रीका को 5 रन चाहिए थे ओवर की चौथी गेंद पर प्रीटोरियस ने 2 रन लिए। जिसके बाद साउथ अफ्रीका को 2 गेंदों में 3 रन चाहिए थे ओवर की पांचवीं गेंद पर टॉम करन ने प्रीटोरियस को एलबीडब्ल्यू कर दिया। ओवर की आखिरी गेंद पर साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 3 रन चाहिए थे। क्रीज पर आये नए बल्लेबाज फॉट्यून ने फाइन लेग पर हवाई शॉट खेला जिसे आदिल रशीद ने कैच कर लिया और इंग्लैंड ने इस मैच को 2 रन से अपने नाम कर लिया।




