ताज़ा खबरें

घर में मिले एक ही परिवार के 6 शव, पुलिस की जांच जारी!

जम्मू कश्मीर के सिद्धड़ा इलाके में एक ही परिवार के 6 लोग अपने घर में मृत पाए गए हैं। इस खबर के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। हालांकि अभी ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इन लोगों की मौत कैसे हुई है। पुलिस ने इस खबर की जानकारी दी है और अब पुलिस ने इस मामले में जांच भी शुरू कर दी है।

आपको बता दें मृत पाए गए लोगों में दो पुरुष और 4 महिलाएं हैं। सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत का कारण अब तक सामने नहीं आ पाया है। जानकारी के अनुसार 2 शव एक घर में जबकि 4 शव दूसरे घर में पाए गए हैं।

मृतकों की पहचान सकीना बेगम, उसकी दो बेटियां नसीमा अख्तर और रुबीना बानो, बेटा जफर सलीम और 2 रिश्तेदार नूर उल हबीब और सजाद अहमद के तौर पर हुई है। शवों को परिवारो के सिदरा स्थित घर से बरामद किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button