सभी खबरें

सिंघाड़ा व्यापारियों ने बिक्री पर जीएसटी हटाने के लिए केंद्रीय पर्यटन मंत्री और सांसद-विधायक के नाम लिखा पत्र

सिहोराः- केंद्र सरकार द्वारा सिंघाड़ा बिक्री पर अधिरोपित पांच प्रतिशत जीएसटी को खत्म करने केंद्रीय पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल सांसद राकेश सिंह मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री एवं विधायक मझौली अजय विश्नोई विधायक सिहोरा नंदनी मरावी विधायक बहोरीबंद प्रणय प्रभात पांडे को पत्र लिखा है पत्र में सिंघाड़ा में लागू जीएसटी को आगामी जीएसटी बैठक में केंद्रीय वित्त मंत्री से खत्म कराने में पहल की मांग की गई है सिंघाड़ा व्यापारी संघ अध्यक्ष कृष्ण कुमार नायक के कार्यालय में सिंघाड़ा व्यापारियों की बैठक हुई बैठक में अनाज व्यापारी संघ संरक्षक प्रकाश चंद्र बृजपुरिया अध्यक्ष दिलीप जोहरवानी पूर्व अध्यक्ष सतीश असाटी अरविंद चौदहा जयकुमार सहजवानी लल्लू लाल अग्रवाल संतोष चौदहा लप्पू अग्रवाल नीरज असाटी संतोष अग्रवाल उपस्थित थे बैठक में सर्वसम्मति से सिंघाड़ा में लागू जीएसटी को खत्म करने संबंधित मंत्री जनप्रतिनिधियों को पत्र भेजने का प्रस्ताव पारित किया गया सिंघाड़ा व्यापारी संघ अध्यक्ष ने बताया की सिंघाड़ा तालाब में पैदा होने वाली फल प्रजाति की फल उपज है लेकिन केंद्र सरकार ने सिंघाड़ा को मखाना के सामान मेवा मानकर पांच प्रतिशत जीएसटी अधिरोपित कर दी है जबकि मखाना व्यापारियों की मांग पर उस लागू जीएसटी को खत्म कर दिया लेकिन सिंघाड़ा में जीएसटी अभी भी लागू है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button