सिहोरा : टोटल लाकडाउन का सख्ती से पालन, नगर के मुख्य बाजार सड़कों में पसरा सन्नाटा

सिहोरा – कोरोना बचाव में सोशल डिस्टेंसिंग पालन के लिए अनुविभागीय दंडाधिकारी के सिहोरा नगर के लिए सोमवार को जारी टोटल लॉकडाउन का सख्ती से पालन हुआ। नगर के मुख्य बाजार झंडा बाजार खितौला बाजार में सुबह से कोई दुकान नहीं खुली। बाजार में सन्नाटा पसरा रहा नगर में प्रमुख मार्गो में आवाजाही ठप रही नगर आवश्यक वस्तुओं दवा दूध की दुकानें खुली।
इन दुकानों में खरीदार सोशल डिस्टेंसिंग पालन में मास्क लगाकर पहुंचे टोटल लॉकडाउन आदेश पालन के लिए एसडीएम सीपी गोहिल तहसीलदार नीता कोरी एसडीओपी भावना मरावी टीआई गिरीश धुर्वे गोपाल सिंह जगेत उपनिरीक्षक निरीक्षक राविन कन्नौज ,पुष्पा वरकडे, रचना पांडे ने अमले के साथ सिहोरा खितौला के साथ आसपास ग्रामीण क्षेत्रों की पेट्रोलिंग की नगर में आमजन टोटल लॉकडाउन आदेश के पालन में स्वयं उत्साहित थे दुकानदारों ने स्वेच्छा से अपनी दुकान बंद की आम जनों ने टोटल लॉकडाउन में बेकार घूमने के स्थान पर घर में रहकर कोरोना अपनी भलाई समझी।
मंडी में अनाज विक्रय जारी रहा- अनुविभागीय दंडाधिकारी का सोमवार को जारी टोटल लॉक डाउन का आदेश कृषि उपज मंडी में प्रभाव से नहीं था सोमवार को मंडी किसान अपनी उपज लेकर पहुंचे और 11 बजे से उपज की नीलामी मंडी कर्मचारी द्वारा की गई उपज नीलामी में मंडी के अनाज व्यापारी सोशल डिस्टेंसिंग पालन में शामिल थे इसकेे पहले मंडी क अनाज व्यापारियों ने मंडी के प्रतिष्ठित अनाज व्यापारी मुन्ना लाल अग्रवाल के रविवार को हुए दुखद निधन पर सोशल डिस्टेंसिंग पालन में शोक सभा की कृषि उपज मंडी अनाज व्यापारी संघ अध्यक्ष सतीश असाटी के साथ सभी व्यापारियों मंडी अधिकाारी कर्मचारियों ने दिवंगत व्यापारी की आत्मा की शांति केे मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की अनाज व्यापारी संघ अध्यक्ष नेे बताया सोमवार को मंडी मैं लगभग 2,000 बोरा ,उड़द 500 बोरा मूंग ,1,000 बोरा गेहूं ,150 बोरा चना 50 बोरा मशहूर तथा 60 बोरा बटरी की आवक रही।

व्यापारी संघ ने जताया आभार- सिहोरा व्यापारी संघ सचिव विनय जैन मनोज जैन प्रशासन के टोटल लॉकडाउन आदेश को सफल बनाने में सिहोरा खितौला के व्यापारियोंं द्वारा अपनी दुकान बंद रखने में किए सहयोग के लिए सभी व्यापारियों के प्रति आभार व्यक्त किया संघ के पदाधिकारियोंं ने लॉकडाउन सफल बनानेप्रशासन पुलिस की सफल निगरानी के लिए धन्यवाद दिया।




