सिहोरा : किसानों से तौल के नाम पर ठगी, हर कट्टी में ली जा रही एक किलो अधिक धान

सिहोरा : किसानों से तौल के नाम पर ठगी, हर कट्टी में ली जा रही एक किलो अधिक धान
- घाट सिमरिया सोसाइटी में किसानों से तोल के नाम पर ठगी
- गोसलपुर क्षेत्र के आठ केंद्रों से 11375 कुंविटल की धान खरीदी
द लोकनीति डेस्क सिहोरा
जिले के मुखिया शासन द्वारा स्थापित धान उपार्जन केंद्रों में किसानों को बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए अधीनस्थों को निर्देश तो दिए हैं
इसके बावजूद भी खरीदी प्रक्रिया में जुड़े कर्मचारी किसानों को बेवजह परेशान व ठगने का काम कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है ओपनकेप गोसलपुर में संचालित घाट सिमरिया खरीदी केंद्र में। जहां किसानों से धान खरीदी के नाम पर डेढ किलो धान की ठगी की जा रही है । एक ओर शासन का नियम है की 40 किलो 600 ग्राम की तौल कराई जाए वही घाटसिमरिया केंद्र प्रभारी अपनी मनमर्जी से 41 किलो 300 ग्राम की तौल किसानों से ले रहे हैं, यह शिकायत कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष राजीव तिवारी ने सिहोरा एसडीएम चंद्रप्रकाश गोहिल से की है एवं किसानों के साथ तौल के नाम पर हो रही ठगी पर रोक लगाने की मांग की है ।
खरीदी प्रक्रिया ने पकड़ी रफ्तार …
गोसलपुर क्षेत्र में संचालित आठ खरीदी केंद्रों में पिछले दो-तीन दिनों से भोपाल एनआईसी से भेजे गए लगातार मैसेज के कारण किसानों की संख्या निरंतर बढ़ रही है । बुढागर समिति प्रबंधक भुवनेश्वर तिवारी ने बताया की बुढागर खरीदी केंद्र में में 70 किसानों से 4139 कुंवटल की खरीदी एवं केंद्र क्रमांक 2 में 2278 कुंटल खरीदी की जा चुकी है । कंप्यूटर ऑपरेटर प्रिंस उपाध्याय ने बताया की खरीदी गई उपज कंप्यूटर में दर्ज करने व भंडारण होने के पश्चात लगभग 12 किसानों का जीआईटी व्यवस्था के तहत 19 लाख 57 हजार 664 रुपए का भुगतान किसानों के खाते में पहुंचा दिया गया है।
खरीदी आंकड़ा इस प्रकार है…..
बुढ़ागर केंद्र क्रमांकएक 1861 क्विंटल बुढागर केंद्र क्रमांक दो 2278 किवटल घाट सिमरिया केंद्र क्रमांक एक 326 क्विंटल
घाट सिमरिया केंद्र क्रमांक दो 2641 क्विंटल
बेला केंद्र क्रमांक एक 567 किवटल
बेला केंद्र क्रमांक दो 2 क्विंटल कछपुरा केंद्र क्रमांक एक 500 क्विंटल
कछपुरा केंद्र क्रमांक दो 1200 क्विंटल
यानी सभी आठों केंद्र के 164 किसानों से कुल मिलाकर 11375 क्विंटल की धान खरीदी हो चुकी है
इनका कहना है..
घाट सिमरिया खरीदी केंद्र में किसानों से तौल के नाम पर हो रही ठगी की शिकयत मिली है। मामले की जल्द शीघ्र जांच करवाएंगे
चंद्रप्रकाश गोहिल, एसडीएम सिहोरा


.jpeg)
.jpeg)
