सभी खबरें

सिहोरा: डॉक्टर बनना चाहती हैं स्टेट टॉपर अलीशा,12वी बोर्ड में लाये 480 अंक

सिहोरा: डॉक्टर बनना चाहती हैं स्टेट टॉपर अलीशा,12वी बोर्ड में लाये 480 अंक

मध्यप्रदेश के माध्यमिक शिक्षा मंडल के 12वी के परिणाम आ चुके हैं
आपको बता दे इस बार जबलपुर सिहोरा के बच्चों ने स्टेट टॉपर में 10वी के साथ 12वी में भी अपना स्थान बनाया हैं,


सालेम इंग्लिश मीडियम स्कूल की छात्रा
अलीशा बेहना ने 12वी बोर्ड में स्टेट टॉप किया हैं उन्होंने 480 अंक से 96.2% लाकर ,स्टेट टॉपर में जबलपुर ज़िले से जीव विज्ञान समूह से प्रथम स्थान अर्जित किया हैं, वहीँ पूरे राज्य में अलीशा ने  6वा स्थान लाकर अपने स्कूल,नगर सिहोरा का औऱ अपने परिवार का नाम रोशन..किया हैैं

द लोकनीति पहुंचा अलीशा के स्कूल औऱ उनके घर
पापा ने कहा तुम मेरी बेटी कौम के लिए बनो मिशाल :
बेटी अलीशा ने कहा कि मेरे पिता (जिया उल हसन )ने मुझें समय -समय पर बहुत हौशला बढ़ाया उन्होंने कहा कि तुम कर सकती हो बस अपनी मेहनत से मत चूकों

पापा ने कहा तुम मेरी बेटी कौम के लिए बनो मिशाल: अलीशा
अलीशा ने अपने इंटरव्यू में बताया कि उनके स्कूल के प्रिंसिपल भास्करन सर का हमेशा मार्गदर्शन मिलता रहा औऱ सब्जेक्ट टीचर ने भी बहुत मोटिवेशन दिया औऱ उनको जो सबसे कठिन सब्जेक्ट लगने वाला फिजिक्स को लेकर बताया कि मेरे गुरु शशांक वर्मा सर मुझें स्पेशली अकेले पढ़ाते थे वो मुझसे कहते थे कि तुम देखना 99 परसेंट लाओगी औऱ मेरे भौतिकी (physics) में 99 अंक आये, उनका मुझें पढ़ाने का जुनून बेहद अच्छा था ,क्योंकि में कोई बैच वाली छात्रा नहीं थी औऱ अकेले मुझें इतने बेहतर तरीके से पढ़ाया गया जिससे में आज बेहतर रिजल्ट ला पाई हूँ,

आगे नीट का एग्जाम क्लियर कर बनना हैं अच्छी डॉक्टर :स्टेट टॉपर 
अलीशा ने हमें अपने आगे की तैयारी को लेकर बताया कि मैं नीट की लगातार तैयारी कर रही हूं ,अभी मुझें नेगेटिव मार्किंग पर ध्यान देना हैं क्योंकि इससे रिजल्ट काफ़ी प्रभावित होता हैं ,
अब मुझें एक अच्छा डॉक्टर बनकर देश औऱ समाज की सेवा करनी हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button