सभी खबरें

सिहोरा : अनियंत्रित होकर फिसली बाइक दो की मौके पर मौत, एक घायल

सिहोरा : अनियंत्रित होकर फिसली बाइक दो की मौके पर मौत, एक घायल

गोसलपुर थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 7 रामपुर काष्टागार के सामने दोपहर में हादसा

मोटरसाइकिल बुरी तरह हुई क्षतिग्रस्त, निकल कर आया बाहर

द लोकनीति डेस्क सिहोरा
गोसलपुर थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30  रामपुर गांव के आगे एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर बुरी तरह फिसल गई। मोटरसाइकिल की रफ्तार इतनी तेज थी कि उसमें सवार तीनों युवक करीब 100 मीटर तक बुरी तरह के घिसट गए। इस दर्दनाक हादसे में मोटरसाइकिल में सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची गोसलपुर पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिहोरा भिजवाया।

गंभीर चोट आने से दो युवकों की मौके पर मौत

पुलिस से हासिल जानकारी के मुताबिक ग्राम पहरुआ छपरा निवासी रामलाल चौधरी (25) अपने साथी दीपक चौधरी (30) निवासी कैलवास उमरिया और राजू चौधरी (35) के साथ ग्राम जुझारी से मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 20 एम यू 2373 से पनागर रिश्तेदारी में जा रहे थे। तीनों दोपहर 1:30 बजे के लगभग जैसे ही राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30  रामपुर काष्टागार के पास पहुंचे उसी समय मोटरसाइकिल अचानक अनियंत्रित हो गई। तेज रफ्तार मोटरसाइकिल करीब 100 मीटर तक घटती चली गई। हादसे में मोटरसाइकिल चला रही रामलाल और दीपक को सर,सीने और पीठ में गंभीर चोट आने पर मौके पर ही मौत हो गई।

घायल युवक का शव अस्पताल में चल रहा है इलाज
हादसे की सूचना पर पहुंची गोसलपुर पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिहोरा सिविल अस्पताल रवाना किया वहीं हादसे में घायल राजू चौधरी को तत्काल इलाज के लिए सिहोरा सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button