शिवराज ने खुद लिया नया "विमान", बच्चियों की "साइकिल योजना" को किया बंद.. "सुन लो भांजियों", अब "मामा" नहीं दे पाएंगे तुम्हें साइकिल

शिवराज ने खुद लिया नया “विमान”, बच्चियों की “साइकिल योजना” को किया बंद.. “सुन लो भांजियों”, अब “मामा” नहीं दे पाएंगे तुम्हें साइकिल
भोपाल/गरिमा श्रीवास्तव:- हाल ही में मध्यप्रदेश के शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने स्वरोजगार योजना को बंद कर दिया जिससे पूरे राज्य के युवाओं को अब स्वरोजगार योजना के तहत बैंक लोन नहीं देगी…
और अब फिर शिवराज सरकार की शोषणकारी नीति ने बच्चियों को मिलने वाली साइकिल योजना को भी बंद कर दिया.
विधायक ख़रीदकर सरकार में जबरन आने वाले शिवराज ने युवाओं की स्वरोज़गार योजना बंद करने के बाद अब छात्राओं को साइकिल देना भी बंद किया है।
ऐसा लगता है मानो शिवराज सिंह चौहान विधायक ख़रीदी की सारी क़ीमत गरीबों से ही वसूलेंगे.
एक-एक कर अब शिवराज सारी योजनाओं को बंद कर रहे हैं,
सरकार की आर्थिक स्थिति को योजना बंद कर सुधारेंगे शिवराज:-
लगातार वित्तीय कुप्रबंधन के चलते गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रही राज्य की शिवराज सरकार अफसरों व नेताओं की लग्जरी सुविधाओं पर लगाम नहीं लगा रही है बल्कि इसकी जगह पूर्व की जनहित की योजनाओं पर कैंची चलाई जा रही है..
पहले स्वरोजगार योजना को बंद कर दिया गया और अब बच्चियों को मिलने वाली साइकिल योजना को भी बंद किया जा रहा है.
सीएम शिवराज अपने लिए करोड़ों का विमान खरीदते हैं पर जब बात जनता की आती है तो बस योजनाओं को बंद करने में लगे हुए हैं.
इस योजना को बंद कर हर साल 300 करोड़ रुपए बचाएगी सरकार:-
इस योजना को बंद कर सरकार हर साल 300 करोड रुपए बचाने की तैयारी में है.
बता दे कि साइकिल योजना की शुरुआत पूर्व में शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने ही की थी. कोरोना काल में वैसे ही बच्चियों को साइकिल नहीं मिली और अब इस योजना को बंद करने के बाद लाखों बच्चियां साइकिल से वंचित रह जाएंगी.
बता दें कि शिवराज सिंह चौहान की सरकार सिर्फ सीएम राइज स्कूल के विद्यार्थियों के लिए ही ट्रांसपोर्ट की सुविधा उपलब्ध कराएगी.. बाकी बच्चे स्कूल कैसे जाएंगे यह उनकी जिम्मेदारी है पर अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने अपना हाथ खींच लिया है..
मामा अब भांजियों को साइकिल नहीं दे पाएंगे..




