सभी खबरें

शिवराज जी आपकी आंख नहीं चलती, कान नहीं चलते, लेकिन मुंह बहुत चलता है: पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ

  • बुरहानपुर में चुनावी सभा में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ
  • बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को लेकर सरकार को घेरा

बुरहानपुर/अंजली कुशवाह: मध्य प्रदेश में जल्द ही उपचुनाव होने वाले हैं. जिसको लेकर सियासत लगातार गरम होती जा रही हैं. इसी बीच बुरहानपुर में आयोजित एक चुनावी सभा में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बढ़ती महंगाई को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा हैं. चुनावी सभा के दौरान उन्होंने कहा कि- एक दाढ़ी वाला जो दिल्ली में बैठा है. जैसे-जैसे पेट्रोल-डीजल का दाम बढ़ता है, उनकी दाढ़ी एक इंच बढ़ जाती है. हालाँकि उन्होंने किसी का नाम तो नहीं लिया, लेकिन पेट्रोल -डीजल के जरिए केंद्र सरकार पर निशाना जरूर साधा.

बुरहानपुर के गुलमोहर मार्केट में चुनावी सभा में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ये भी कहा कि युवाओं को पेट्रोल-डीजल का कितना भार उठाना पड़ रहा है. आप थाली, अपने सामने रख लेना.पूछ लेना, जब कांग्रेस की सरकार थी, तब थाली कितनी भरी थी. आज कितनी खाली है. हमने वादा किया था किसानों का कर्ज माफ करेंगे. बुरहानपुर में 17 हजार, खरगोन में 1.22 लाख किसानों का कर्ज माफ किया. जिनके चालू खाते थे, उनका भी कर्जा माफ किया. यह मेरे आंकड़े नहीं हैं, जो सरकार ने विधानसभा में पेश किए, वह आंकड़े हैं.

बेरोजगारी को लेकर शिवराज पर साधा निशाना

कमलनाथ ने CM पर तंज कसते हुए कहा – शिवराज जी आपको दिखते नहीं, यह भटकते हुए नौजवान सुन नहीं सकते आवाज पावरलूम की. शिवराज जी आपकी आंख नहीं चलती, कान नहीं चलते, लेकिन मुंह बहुत चलता है. चाहे जो बुलवा लो. कोरोना के खतरे से अवगत कराया था, लेकिन तब शिवराज सिंह ने कहा था, यह कमलनाथ का डरोना है. आज बेरोजगारी सबसे बड़ी चुनौती है. नौजवान ठेका, कमीशन नहीं चाहते, काम चाहते हैं.

इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा कि- शिवराज सिंह का तो क्या कहूं. हमारा नौजवान बिना काम के, हमारा किसान बिना दाम के, हमारा व्यापारी बिना व्यापार के, शिवराज जी आप किस काम के. कमलनाथ ने सभा में भीड़ को देखते हुए मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा – शिवराज सिंह की सभा में प्रशासन की भीड़ होती है. यह आए हुए लोग हैं, लाए हुए लोग नहीं हैं. शिवराज तो प्रशासन के लोगों को फोन करते हैं. कहते हैं हजार लोग ले आओ, पांच सौ लोग ले आओ.

बता दें कि प्रदेश में महंगाई लगातार आसमान छूती जा रही हैं. आम आदमी बढ़ती हुई महंगाई की मार से परेशान हैं. अब आगे ये देखना होगा कि कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के इस तंज के बाद शिवराज सरकार की क्या प्रतिक्रिया सामने आती हैं?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button