अवैध शराब कि बिक्री रोकने में शिवराज सरकार हो रही नाकाम,शराब कारोबारियों पर मामा की धमकियों का नहीं हो रहा असर।

मध्यप्रदेश/खंडवा:- मंदसौर शराब कांड के बाद सरकार ने अवैध शराब बेचने वालों पर शिकंजा तो कसा था लेकिन ये खबर देख कर ऐंसा नहीं लगता है की प्रदेश में सीएम कि कोई भी धमकियों शराब कारोबारियों को डरा सकती है? दरअसल मामला मध्य प्रदेश के खंडवा का है जहां आबकारी विभाग को खबर मिली थी कि जिले के एक घर से अवैध शराब बेचीं जा रही है जिसके बाद आबकारी विभाग अपने अमले के साथ शराब पकड़ने पहुंचा तो कारोबारी कि पत्नी अमले पर ही भारी पड़ गई। महिला ने कार्रवाई का विरोध करते हुए ना केवल घर का दरवाजा बंद किया बल्कि विभाग के लोगों ने आरोपी पति को अपनी गिरफ्त में ले ही लिया था कि उसकी पत्नी ने अधिकारियों से अपने पति को छुड़वा लिया। महिला ने आबकारी कर्मचारियों के बीच से कार में से पति को उतारकर घर ले गई। इसके बाद वह घर के पीछे से फरार हो गया। महिला के आगे लाचार अधिकारी करीब आधे घंटे तक दरवाजा खोले जाने का इंतजार करते रहे। जिसके बाद विभाग के अधिकारियों ने छेत्रीय पुलिस को सूचना दी कि सरकारी कार्य मे महिला विरोध कर रही है
मोघट थाने के आने के बाद की वह दरवाजा खुलवाया गया जिसके बाद सर्चिंग कि गई तो घर के अंदर से अंग्रेजी शराब के चालीस क्वाटर बरामद हुए।पुलिस ने महिला पर शासकीय कार्य में बाधा डालने का प्रकरण दर्ज किया है। आबकारी विभाग की माने तो आरोपी प्रकाश सब्जी का ठेला लगाता था सूत्रों से पता चला की वह ठेले से ही शराब बेचा करता है।


.jpeg)
.jpeg)
