सभी खबरें

बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी में शिवराज सरकार, गिर सकती है इन 8 जिलों के कलेक्टरों पर गाज, अटकलें तेज़ 

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – उपचुनाव के नतीजे एवं नगरीय निकाय चुनावों से पहले शिवराज सरकार एक्टिव मोड़ पर आ गई हैं। खबरों की मानें तो 
नगरीय निकाय चुनावों से पहले शिवराज सरकार बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी कर रही हैं। संकेत मिल रहे हैं कि कुछ जिलों के कलेक्टर बदले जा सकते हैं। 

सूत्रों की माने तो आठ जिलों के कलेक्टरों का फीडबैक मुख्यमंत्री के पास पहुंच गया है जिसके बाद इनपर  गाज गिरना लगभग तय माना जा रहा हैं। सूत्रों की माने तो बालाघाट, ग्वालियर, सीधी, शहडोल, सीहोर, रायसेन, छतरपुर और होशंगाबाद जिल के कलेक्टर बदले जा सकते हैं। कलेक्टर के अलावा सरकार की नजर उन जिलों के वरिष्ठ अफसरों पर भी है जहाँ उपचुनावों में भाजपा को नुकसान हुआ था हुआ।

दरअसल, नगरीय निकाय के लिए शासन ने महापौर और अध्यक्ष पदों के लिए आरक्षण प्रक्रिया पूरी हो चुकी हैं। वहीं, राज्य निर्वाचन आयोग की तैयारी  भी पूरी है ऐसे में माना जा रहा है कि जनवरी में नगरीय निकाय चुनाव हो सकते हैं, यदि ऐसा होता है तो 15 दिसंबर के बाद कभी भी आचार संहिता लग सकती है इससे पहले सरकार बड़ी प्रशासनिक  सर्जरी की तैयारी कर रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button