खोजें

4 महीने से शिवराज सरकार ने आशा-ऊषा कार्यकर्ताओं को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि नहीं दी – कमलनाथ

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

एमपी विधानसभा चुनाव में बीजेपी-कांग्रेस में लगातार जुबानी जंग देखने को मिल रही है। जहां हर दिन कमलनाथ सीएम शिवराज सिंह व बीजेपी सरकार को घेरने का एक भी अवसर नहीं छोड़ते, तो वहीं सीएम शिवराज भी पलटवार करने में तनक भी देर नहीं लगाते। इसी क्रम में एक बार फिर पीसीसी चीफ ने राज्य के सीएम पर निशाना साधा है।

एमपी कांग्रेस के प्रदेश आध्यक्ष कमलनाथ ने अपने सोशल साइट X पर ट्वीट कर शिवराज सरकार पर जोरदार हमला बोला है। पीसीसी चीफ ने लिखा कि,   मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार ने आशा-ऊषा कार्यकर्ताओं समेत स्वास्थ्य विभाग के अन्य अमले को प्रतिमाह मिलने वाली प्रोत्साहन राशि का भुगतान रोक रखा है।

बीते 4 महीने से लगाई गई इस अघोषित रोक की वजह से इस अमले के परिवारों का जीवन दूभर हो गया है। हर महीने वेतन के रूप में मिलने वाली अपने हक की इस राशि को जारी कराने के लिए आशा-ऊषा कार्यकर्ताओं के संगठन ने कई बार पत्रचार, ज्ञापन व आंदोलन भी किए परंतु हर बार घोषणाबाज सरकार द्वारा आश्वासन ही दिए गए।

हक की राशि का भुगतान नहीं होने से कम आय वर्ग वाली इन महिलाओं के परिवारों के रक्षाबंधन, दशहरा, करवाचौथ जैसे त्यौहार फीके हो गए और अब दीपावली काली हो रही है। सरकार को तत्काल बहनों का मानदेय – प्रोत्साहन का भुगतान मय बकाया राशि के करना चाहिए। मैं आशा–ऊषा बहनों को विश्वास दिलाता हूं कि कांग्रेस सरकार बनने पर आपकी सभी मांगों के साथ न्याय करूंगा और आपके भविष्य को सुरक्षित रखूंगा।

Exit mobile version