
सीहोर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राष्ट्रीय प्रवक्ता आचार्य प्रमोद कृष्णम एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सीहोर पहुंचे, जहां उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि सीएम शिवराज ने धन बल से कमलनाथ की सरकार गिराकर महापाप किया है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने कमलनाथ को चुना था। उनके साथ धोखा और छल करके उनकी सरकार को गिराया गया। शिवराज ने महापाप किया है। वहीं उन्होंने विपक्षी दलों की बैठकों को लेकर कहा कि अभी और बैठके होंगी, बाद में जनता की अदालत का फैसला होगा। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने सचिन पायलेट को लेकर कहा कि उनकी लड़ाई भ्रष्टाचार के खिलाफ है। बीजेपी के राज में भ्रष्टाचार हुआ है उसके खिलाफ है। बीजेपी की समझ लेना चाहिए कि राहुल गांधी की सदस्यता खत्म करने का मतलब ये नहीं है कि वह और कांग्रेस खत्म हो गई। राजनीति नहीं रही। हम जनता की अदालत में जाएंगे वो सबसे बड़ी अदालत है।