सभी खबरें

"तेरे बाप ने भी कभी टाइगर नहीं मारे होंगे", दिग्विजय सिंह को लेकर शिवराज के मंत्री का विवादित बयान

मध्यप्रदेश/भिंड – मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) की 26 खाली सीटों पर जल्द ही उपचुनाव (By Election) होने हैं। लेकिन उस से पहले सत्ता पार्टी के नेताओं और विपक्ष के बीच जुबानी जंग छिड़ी हुई हैं। इसी बीच आज शिवराज कैबिनेट (Shivraj Cabinet) में मंत्री बने बीजेपी नेता अरविंद भदौरिया (BJP Leader Arvind Bhadoria) भिंड पंहुचे थे। जहां उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। 

मंत्री अरविंद भदौरिया (Minister Arvind Bhadoria) के निशाने पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह (Congress Leader Digvijay Singh) और पीसीसी चीफ कमलनाथ (PCC Chief Kamalnath) रहे। इस दौरान अरविंद भदौरिया ने दिग्विजय सिंह के उस बयान पर पलटवार किया, जिसमें दिग्विजय सिंह ने कहा था वह और माधवराव सिंधिया एक साथ मिलकर शेर का शिकार करते थे।

इस बयान का पलटवार करते हुए मंत्री अरविंद भदौरिया (Minister Arvind Bhadoria) की जुबान फिसल गई, और उन्होंने दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) एवं उनके पिता को लेकर विवादित बयान दे डाला। भदौरिया ने कहा कि दिग्विजय सिंह कहते हैं कि वो 2-2 टाइगर मारेंगे जबकि तेरे बाप ने भी कभी टाइगर नहीं मारे होंगे।

जबकि मंत्री भदौरिया ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Former CM Kamalnath) के बारे में कहा कि वो काला है, उसका दिल भी काला हैं। साथ ही कहा कि कांग्रेस की सत्ता के दौरान विधायकों (MLAs) का हक मारा गया हैं। जिसकी वजह से नाराज विधायक बीजेपी का हाथ थाम रहें हैं। 

बता दे कि मंत्री अरविंद भदौरिया (Minister Arvind Bhadoria) की इस विवादित टिप्पणी से मध्य प्रदेश की सियासत गरमाई हुई हैं। हर गलियारों में मंत्री भदौरिया के बयान के चर्चे ज़ोरो पर हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button