सभी खबरें

Shivraj Cabinet Meeting : ये प्रस्ताव तैयार, लिया जा सकता है बड़ा फ़ैसला 

भोपाल : राजधानी परियोजना प्रशासन (capital project administration) के कार्यशैली पर लगातार उठ रहे सवालों को देखते हुए प्रदेश के सीएम शिवराज  ने इस परियोजना को बंद करने के निर्देश दिए गए थे। 

इसी बीच खबर है कि CPA को बंद कर उनके दायित्व के बंटवारे 2 विभागों के बीच करने का प्रस्ताव भी सरकार ने तैयार कर लिया है। जिसपर आज कैबिनेट की बैठक में पेश किया जाएगा। माना जा रहा है कि इस पर सरकार कोई बड़ा फ़ैसला ले सकती है। 

मिली जानकारी के अनुसार राजधानी परियोजना प्रशासन को दो हिस्सों में बांटा जाएगा। जहां सरकार भवन के रखरखाव का काम लोक निर्माण विभाग को सौंपा जाएगा। वहीं उद्यानों की जिम्मेदारी वन विभाग के पास रहेगी।

इससे पहले सड़कों के रखरखाव में लापरवाही पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए CM Shivraj ने कहा था राजधानी परियोजना प्रशासन का कोई मतलब नहीं रह गया है। इतना ही नहीं समीक्षा बैठक के दौरान भी CM Shivraj ने सीपीए को लेकर नाराजगी जाहिर की गई थी। कहा जा रहा था कि इसे बंद कर एक ही एजेंसी को सड़कों भवनों के रखरखाव का काम सौंपा जाएगा। 

बहरहाल, आज कैबिनेट की बैठक में बड़ा फ़ैसला लिया जा सकता है। 
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button