Shahdol : प्रदेश की बदत्तर स्वास्थ्य व्यवस्थाएं , शहडोल जिला अस्पताल में फिर दो बच्चों की मौत

- शरीर पर मिले दागने के निशान
Shahdol News Gautam :- जिला अस्पताल में फिर दो मासूमोंकी मौत हो गयी है। दोनों के शरीर पर दागने का निशान भी मिला है।
जानकारी के अनुसार पिछले दिनों तीन माह की राधिका विश्वकर्मा और दो माह की वंदना पटेल को भर्ती कराया गया था। गुरुवार की रात राधिका की निमोनिया और वंदना की दिमागी बुखार से मौत हो गई।
शरीर पर मिले दागने के निशान
दोनों मासूमों के शरीर पर दागने के भी निशानमिले हैं। अभी कुछ दिनों पहले ही इसी अस्पताल में 12 घंटे के अन्दर 6 मासूमों की मौत हो गयी थी। जिसके बाद कुशाभाऊ ठाकरे अस्पताल चर्चा में आया था। अब फिरसे दो बच्चोंकी मौत के बाद यह मामला बढ़ता दिखाई दे रहा है। ज्ञात हो कि स्वास्थ्य मंत्री तुलसीराम सिलावट ने अस्पताल का निरीक्षण भी किया था। जिसके बाद अधिकारी और डॉक्टरों पर कारवाई भी हुई थी। परन्तु इसके बाद भी लगता है अस्पताल और प्रशासन दोनों ही स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर नहीं है।