दिल्ली में MP बीजेपी को लेकर शाह ने बुलाई बड़ी मीटिंग, आगामी चुनाव को लेकर होगी चर्चा

भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की दिल्ली में आज बड़ी बैठक होगी। यह बैठक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुलाई है। बता दें कि बीजेपी मुख्यालय में ठीक शाम 7:00 बजे यह बैठक होगी। जिसमें साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा होगी। बैठक में चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव समेत अन्य पदाधिकारी शामिल होंगे। साथ ही सीएम शिवराज सिंह चौहान भी शामिल होंगे।
इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ऐड़ी चोटी का जोर लगाने में लगी हैं। बीते दिनों भी दिल्ली में बीजेपी की बैठक हुई थी। साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री भी कई बार एमपी का दौरा कर चुके हैं। हाल ही में उन्होंने भोपाल और इसके कुछ दिन बाद इंदौर दौरे पर आए थे।




