Bhopal : गुप्त रोग अस्पताल में चल रहा था सेक्स रैकेट, पूर्व सरपंच सहित 10 लोग गिरफ्तार

- डॉक्टर भी देती थी सेवाएं
- तृणमूल कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष भी मौके से गिरफ्तार
- पति के मरने के बाद खुद बन गई डॉक्टर
Bhopal Desk, Gautam
राजधानी भोपाल के एक अस्पताल में करीब 2 सालों तक सेक्स रैकेट चलता रहा और किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। मामले का खुलासा तब हुआ जब किसी की शिकायत पर क्राइम ब्रांच ने वहां छापा मारा और मौके पर से 10 लोगों को गिरफ्तार किया जिसमे से एक तृणमूल कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बताया जा रहा है।
एसएसपी क्राइम ब्रांच निश्चल एन झरिया ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने डीजीपी से शिकायत की थी ज़मज़म शादी हॉल के पास एक अस्पताल है जिसमे सेक्स रैकेट चल रहा है। ज़मज़म शादी हॉल के पास मेनरोड बरखेडी में डॉ. आर प्रताप सिंह मेमोरियल अस्पताल है। इसका संचालन डॉ. गायत्री वीर सिंह करती हैं। इस शिकायत पर क्राइम ब्रांच ने तुरंत एक्शन लिया और ओने टीम के किसी सदस्य को ग्राहक बनाकर भेजा। जैसे ही शिकायत की पुष्टि हुई फ़ौरन वहाँ छापा मारा गया और मौके से 10 लोगों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार लोगों एक TMC का प्रदेश अध्यक्ष
पुलिस ने तृणमूल कांग्रेस मध्य प्रदेश के अध्यक्ष सचिन सिंह चौहान को मौके से आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया इसके साथ ही पुलिस 9 और लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में अस्पताल संचालक गायत्री वीर सिंह भी शामिल है इसके अलावा 3 और महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। बाकी लोगों में छिन्दपुर रायसेन के पूर्व सरपंच इरफ़ान खान, इब्राहिमपुरा निवासी बिल्डर आसिफ हसन, जहांगीराबाद निवासी आमिर खान, छोला निवासी प्रॉपर्टी ब्रोकर सलमान खान और एक छात्र मयंक साहू को भी गिरफ्तार किया गया है।
अस्पताल भी फर्जी
अप्सरा टॉकीज़ के पास ऐशबाग की रहने वाली डॉ. गायत्री ने जानकारी दी की उसके पति डॉ. पी वीर सिंह ने वर्ष 1996 में इस अस्पताल को खोला था। लेकिन वर्ष 2000 में उनकी मृत्यु हो गई जिसके बाद गायत्री खुद ही हॉस्पिटल चलाने लगी। गायत्री का कहना है कि उसके पास यूनानी पद्धति से इलाज़ करने की डिग्री है। दो साल पहले उसने sex रैकेट का धंधा चालू किया था। गायत्री की तीन बेटियाँ एवं एक बेटा है। बेटियाँ अच्छी नौकरी में हैं। हालाँकि पुलिस को यह भी आशंका है कि यह अस्पताल फर्जी है क्योंकि बोर्ड पर रजिस्ट्रेशन नम्बर लिखा नहीं मिला है।
ग्राहकों को देती थी ऑफर
कम फीस में गुप्त रोगों के इलाज़ के लिए गायत्री का अस्पताल फेमस है। यहाँ बड़ी संख्या में मरीज़ अपना इलाज़ करवाने आते थे। उनमे कई ग्राहकों को वह इस काम के लिए ऑफर देती थी। जबकि कई ग्राहक ऐसे थे जो वहां के रेगुलर कस्टमर थे। उनमे से कई लोग अपने दोस्तों को भी लेकर आते थे। बता दें गायत्री इस इलाके में इस मामले में काफी बदनाम भी है।