ताज़ा खबरेंराज्यों सेसभी खबरें
सिवनी : लगे भूकंप के झटके, डर गए लोग, किसी को कोई नुकसान नहीं

सिवनी : गुरुवार की सुबह करीब 5:20 पर शिवनी में सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। जानकारी के मुताबिक, लोगों ने भूकंप के झटके महसूस होने के बाद सोशल मीडिया पर जानकारी दी। जिसके बाद ये खबर सामने आई।
बताया जा रहा है की भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोग डर गए। हालांकि जब तक लोग सहम के घरों से बाहर आते तब तक सब कुछ ठीक हो गया था। कहा जा रहा है कि इस भूकंप से किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। सभी लोग सुरक्षित है।
भूकंप के झटकों को लेकर नगर के कबीर वार्ड डूंडा सिवनी, टैगोर वार्ड, महावीर वार्ड क्षेत्र के लोगों द्वारा बताया गया कि सुबह जब सब सो रहे थे तब धम्म से आवाज आई। कई माकन हिले। लोगों ने जब ये महसूस किए तो एक दूसरे को बताया।
बता दे कि शिवनी में बीते तीन साल से लगातार भूकंप के हल्के झटके महसूस किए जा रहे हैं।