22 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल का निधन, PM मोदी सहित कांग्रेस के तमाम बड़े नेताओं ने जताया दुःख

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल का निधन, PM मोदी सहित कांग्रेस तमाम के बड़े नेताओं ने जताया दुःख

नई दिल्ली – कोरोना काल के दौरान देश व प्रदेश से आम आदमी सहित नेताओं अधिकारियों के दुःखद निधन की खबरें सामने आ रहीं हैं। कोरोना संकटकाल के दौरान अब तक कई नेता, मंत्री, विधयाक, अधिकारी अपनी जान गंवा चुके हैं।

इसी बीच एक और दुःखद खबर सामने आ रहीं हैं। ये दुःखद खबर कांग्रेस खेमे से सामने आई है जहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल का निधन हो गया हैं।

बता दे कि कांग्रेस नेता अहमद पटेल एक महीना पहले कोरोना से संक्रमित हुए थे। इसके बाद उनका इलाज चल रहा था। जहां इलाज के दौरान आज सुबह 3 बजकर 30 मिनट पर उनका निधन हो गया हैं। जानकारी के मुताबिक अहमद पटेल का गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था। इसी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।

अहमद पटेल के निधन की खबर आते ही पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई हैं। पीएम मोदी सहित पार्टी के तमाम बड़े नेताओं ने उनके निधन पर दुःख जताया हैं। सभी दिग्गजों ने ट्वीट करते हुए उन्हें श्रंद्धाजलि दी हैं।

 

​

 

 

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।