सभी खबरें
Bhopal में भी धारा 144 लागू, धरना प्रदर्शन पर लगाई गई रोक

भोपाल / खाईद जौहर – नागरिकता संशोधन कानून को देखते हुए राजधानी दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों धारा 144 लागू कर दी गई हैं। इस कानून को लेकर बढ़ते विरोध प्रदर्शन को देखते हुए राजधानी भोपाल में भी धारा 144 को लागू किया गया हैं।
इसके साथ ही भोपाल कलेक्टर तरुण पिथोड़े ने जिले में किसी भी तरह के धरना प्रदर्शन पर रोक लगा दी हैं। साथ ही धर्म विशेष पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वीडियो, फ़ोटो शेयर करने वालों पर धारा 144 के तहत कार्रवाई के आदेश दिए हैं।




