सभी खबरें

भाजपा में लगातार बढ़ रहा है सिंधिया का ओहदा, नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में हुए शामिल, मेनका और वरुण गांधी बाहर

भाजपा में लगातार बढ़ रहा है सिंधिया का ओहदा, नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में हुए शामिल, मेनका और वरुण गांधी बाहर

 

 

 नई दिल्ली:– ज्योतिरादित्य सिंधिया का भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद लगातार ओहदा बढ़ता जा रहा है. नई कार्यकारिणी में भी अब ज्योतिरादित्य सिंधिया को जगह मिली है।पहले कांग्रेस की सरकार गिरायी, कमलनाथ सरकार गिरायी और फिर भाजपा राजसभा सांसद बने. फिर भाजपा ने उन्हें केंद्रीय कैबिनेट में जगह दी और उड्डयन मंत्री बनाया गया.

2022 में होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर दी है। जिनमें 80 सदस्यों को जगह मिली है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, एमएम जोशी, केन्द्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह समेत कई दिग्गज नेताओं के नाम हैं। हालांकि, मेनका गांधी और वरुण गांधी को नई कार्यकारिणी से बाहर कर दिया गया है। ऐसी बातें सामने आ रही है कि लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के बाद वरुण गांधी लगातार योगी और मोदी सरकार पर हमलावर हैं। इसे देखते हुए मां मेनका गांधी और बेटा वरुण गांधी को कार्यकारिणी में जगह नहीं दी गई है।

 

भाजपा कार्यसमिति के मनोनित सदस्यों में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सहित कई केंद्रीय मंत्री, सांसद व वरिष्ठ नेता शामिल हैं। कार्यसमिति में पूर्व मंत्रियों हर्षवर्धन, प्रकाश जावड़ेकर और रविशंकर प्रसाद को भी जगह दी गई है।

मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा भी कार्यकारिणी में शामिल हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button