सभी खबरें

सिंधिया-दिग्विजय तैयार, अब इस दिन होगा राज्यसभा की तीन सीटों पर मतदान….!

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – देश के अलग अलर राज्यों के साथ ही मध्य प्रदेश में भी राज्यसभा की सीटों के लिए 26 मार्च को मतदान होना था। लेकिन कोरोना के चलते ये चुनाव नहीं हो सका। बताया जा रहा है कि इन सीटों का कार्यकाल खत्म होने के बाद भी फिलहाल चुनाव कराना संभव नहीं हैं।

चुनाव आयोग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, अब चुनाव की तारीखों का ऐलान कोरोना का कहर खत्म होने के बाद ही किया जाएगा। हालांकि चुनाव आयोग ने साफ किया है कि चुनाव के लिए उम्मीदवारों की जो सूची जारी की जा चुकी है, वही रहेगी, उसमें कोई बदलाव नहीं होगा।

एमपी से कौन-कौन उम्मीदवार

मध्य प्रदेश में तीन सीटें खाली हो रही हैं। कांग्रेस ने चुनाव के लिए दो उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है, इनमें दिग्विजय सिंह और फूल सिंह बरैया का नाम शामिल हैं। वहीं भाजपा ने ज्योतिरादित्य सिंधिया और सुमेर सिंह सोलंकी को उम्मीदवार बनाया हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button