सभी खबरें

ग्वालियर: सिंधिया का बदला अंदाज, महाराज की छवि से आए बाहर, महिला सफाईकर्मी के हाथ से कराया कार्यक्रम का शुभारंभ

ग्वालियर: सिंधिया का बदला अंदाज, महाराज की छवि से आए बाहर, महिला सफाईकर्मी के हाथ से कराया कार्यक्रम का शुभारंभ

 

 

ग्वालियर:- केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पूरी तरह से बीजेपी के रंग में रंग चुके हैं. उनकी महाराज वाली छवि अब बदलती हुई नजर आ रही है. कहीं ना कहीं यह बात कही जा रही है कि वह मध्य प्रदेश के मामा यानी कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तरफ रुख अपनाने लगे हैं.

 

ग्वालियर में स्वच्छता दूतों के सम्मान समारोह में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सफाईकर्मियों का दिल खुश कर दिया. जीवाजी विश्वविद्यालय के अटल सभागार में आयोजित स्वच्छता दूत सम्मान समारोह का शुभारंभ करने के लिए सिंधिया मंच पर पहुंचे. सामने बैठे सफाईकर्मियों को देखा तो सिंधिया शुभारंभ करने से पहले ही मंच से उतरकर नीचे गए और भीड़ से बबीता नाम की महिला सफाई कर्मी को हाथ पकड़कर मंच पर ले आए. सिंधिया ने बबीता से ही मां सरस्वती का पूजन कराया और स्वच्छता दूध सम्मान समारोह का विधिवत शुभारंभ कराया. इतना ही नहीं सिंधिया ने बबीता को मंच पर ही अपने बराबर कुर्सी पर अतिथि के तौर पर बैठाया. वहीं, जब सम्मान की बारी आई तो सिंधिया ने बबीता को अपने हाथों से टोपी पहनाई, माला पहनाई और उनके पैर छूकर सम्मानित किया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button