ताज़ा खबरेंमेरा देशराज्यों से

SBI ने ATM से जुड़े नियमों में किया बड़ा बदलाव,अब ऐसा करने पर ही निकलेंगे पैसे

नई दिल्ली : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने ATM से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव कर दिया है। अब एटीएम पिन और अमाउन्ट के अलावा ग्राहकों को 4 डिजिट के OTP को भी डालने की जरूरत पड़ेगी। ग्राहकों को धोखा-धड़ी से बचाने के एसबीआई ने यह कदम उठाया गया है। बैंक के मुताबिक अब ग्राहकों को एटीएम के माध्यम से पैसे निकालने के लिए ओटीपी डालने की जरूरत पड़ेगी। यदि आप भी एसबीआई ग्राहक हैं तो इस खबर को जरूर पढ़े।

इससे पहले बैंक के एटीएम कार्ड से किसी भी OTP की मांग नहीं की जाती है और ग्राहक अपने सेट किए गए पासवॉर्ड के जरिए ही आसान स्टेप में पैसे निकाल सकते हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अब बिना OTP के पैसे निकालना मुमकिन नहीं हो पाएगा।

अगर आप SBI ग्राहक है तो इन बातों का रखें ख्याल

  • यदि आप एसबीआई एटीएम से पैसे निकालने जा रहे हैं तो अपने साथ रेजिस्टर्ड मोबाईल नंबर को जरूर रखें।
  • फिर आप एटीएम कार्ड को मशीन में इन्सर्ट कर के, पिन और अमाउन्ट डालें।
  • अब आपसे OTP की मांग की जाएगी, जो आपके रेजिस्टर्ड मोबाईल नंबर पर भेजा गया होगा।
  • अब मशीन के स्क्रीन पर एसएमएस में भेजे गए OTP को इन्सर्ट करें।
  • आपके OTP डालते ही पैसे निकल जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button