3 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

बड़ी खबर-सतना बनने जा रहा है प्रदेश का 11 वां संभाग !,राजस्व मंत्रालय ने लिखा पत्र

मैहर और चित्रकूट को जिला बनाया जा सकता है

सतना बनने जा रहा है प्रदेश का 11 वां संभाग !,राजस्व मंत्रालय ने लिखा पत्र,मैहर और चित्रकूट को जिला बनाया जा सकता है

सतना से सैफी खान की रिपोर्ट

  • सतना राजस्व मंत्रालय ने कलेक्टर को पत्र भेजकर सतना को संभाग और मैहर,चित्रकूट को जिला बनाने के संबंध में अभिमत मांगा गया है।राजस्व मंत्रालय के पत्र के बाद सतना को संभाग और मैहर व चित्रकूट को जिला बनाने की मांग तेज हो गई है।

चलाया जा रहा है हस्ताक्षर अभियान

  •  सतना संभाग संघर्ष समिति द्वारा शहरवासियों को इस मुद्दे से जोडऩे के लिए पोस्टकार्ड हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है।

सतना को प्रदेश का 11वां संभाग बनाने की तैयारी

  • आरटीआई कार्यकर्ता राजीव खरे ने बताया मैहर और चित्रकूट को जिला और सागर संभाग के पन्ना जिले को सतना में शामिल कर सतना,पन्ना, मैहर,चित्रकूट को मिलाकर म.प्र में 11वां संभाग सतना को बनाया जा सकता है।

करना पड़ता है मुसीबतों का सामना

  •  पन्ना की जनता को अभी संभागीय मुख्यालय के कार्यों के लिए सागर जाना पड़ता है। जिसकी पन्ना से सागर दूरी लगभग 176 किमी हैए जबकि सतना.पन्ना की दूरी मात्र 65 किमी है। वर्तमान में सतना और पन्ना के मध्य सडक़ मार्ग है।
  • ललितपुर.सिंगरौली रेल परियोजना पूर्ण होने पर सतना.पन्ना रेल मार्ग से भी जुड़ जाएगा।

सीएम से की थी मांग

  •  मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजे ज्ञापन पर विचार करते हुए 7 दिसंबर 19 को अवर सचिव मप्र राजस्व विभाग ने कलेक्टर सतना को पत्र लिखकर अभिमत मांगा है। सतना को प्रदेश का 11 वां संभाग और मैहरए चित्रकूट को जिला बनाए जाने के संबंध में जानकारी चाही गई थीए लेकिन कलेक्टर द्वारा प्राप्त नहीं हो सकी है।

कमलनाथ ने मैहर को जिला घोषित करनें का दिया था आश्वासन

  •  कमलनाथ ने 1 अगस्त 2018 को मैहर की आमसभा को संबोधित करते हुए मैहर को जिला बनाने की घोषणा की थी।
लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।