सभी खबरें
सतना : जिले में अब तक 783 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

सतना : जिले में अब तक 783 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
सतना से सैफी खान की रिपोर्ट : – जिले में इस वर्ष 1 जून से 24 सितम्बर 2020 तक 783 मि0मी0 औसत वर्षा दर्ज की गई है।
अधीक्षक भू-अभिलेख सतना से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले की सतना (रघुराजनगर) तहसील में 1218.1 मि0मी0, सोहावल (रघुराजनगर) में 613.1 मि0मी0, बरौंधा (मझगवां) में 588.8 मि0मी0, बिरसिंहपुर में 800 मि0मी0, रामपुर बघेलान में 624 मि0मी0, नागौद में 871.1 मि0मी0, जसो (नागौद) में 518.7 मि0मी0, उचेहरा में 898 मि0मी0, मैहर में 649.4 मि0मी0, अमरपाटन में 811 मि0मी0 तथा रामनगर तहसील में 1021.7 मि0मी0 औसत वर्षा अब तक दर्ज की जा चुकी है। जिले की औसत सामान्य वर्षा 1039.7 मि0मी0 है।




