सतना : डॉक्टरों के लिए मिनरल वॉटर और मरीज़ एक एक बूंद  के प्यासे ?

सतना : डॉक्टरों के लिए मिनरल वॉटर और मरीज़ एक एक बूंद  के प्यासे ?

सतना: अभी गर्मी की शुरुआत है लेकिन अभी से ही मध्य प्रदेश के सतना जिले में पानी का संकट मंडराने लगा है। सतना जिला अस्पताल में मरीजों को पीने का साफ पानी भी नसीब नहीं हो रहा है वहीं दूसरी तरफ अस्पताल में मीटिंग कर रहे अधिकारी, कर्मचारी और डॉक्टरों को मिनरल ड्रिंकिंग वॉटर की सुविधा मिल रही है। मरीज़ अस्पताल में लगे नगर निगम के टैंकर से मजबूरी में पानी पीकर अपनी प्यास बुझा रहे है। एक हजार बेड की क्षमता वाले इस जिला अस्पताल में रोज मरीज़ और परिजन मिलकर करीब तीन हजार लोग रहते हैं। अस्पताल में वॉटर कूलर लगा है लेकिन वह किसी काम का नहीं है ये सिर्फ एक देखने मात्र की वस्तु बन गया है। 

आपको बता दे सतना जिले में हर साल अप्रैल के महीने में पानी की कमी हो जाती है लेकिन इस बार मार्च की शुरुआत में ही जल संकट गहराने लगा हैं

Exit mobile version