सतना : पात्रता पर्ची पाकर खिल उठे हितग्राहियों के चेहरे

पात्रता पर्ची पाकर खिल उठे हितग्राहियों के चेहरे
सतना से सैफी खान की रिपोर्ट :- प्रदेश सरकार द्वारा पूरे प्रदेश में अन्न उत्सव के माध्यम से वर्षां से प्रतीक्षारत हितग्राहियों को सस्ती दर पर खाद्यान्न का लाभ देने के लिए पात्रता पर्ची का वितरण किया गया। खाद्यान्न पर्ची के साथ-साथ मौके पर ही राशन सामग्री पाकर गरीब परिवारों को जो खुशी मिली वह उनके खिले हुए चेहरे पर साफ दिख रही थी।
जिला मुख्यालय में आयोजित अन्न उत्सव कार्यक्रम के दौरान अन्य हितग्राहियों के साथ खूंथी निवासी यास्मीन, धवारी निवासी प्रेमा वर्मा और जवाहर नगर निवासी जुलेखा बेगम ने भी अतिथियों के हाथों पात्रता पर्ची ही नही बल्कि खाद्यान्न के पैकेट भी प्राप्त किए। इन सभी के चेहरो पर परेशानियों से उभरने के उपरांत खुशी साफ देखी जा सकती थी। सतना नगर की लाभांवित हितग्राही प्रेमा वर्मा, यास्मीन एवं जुलेखा बेगम ने कहा कि हमने सपने में भी नही सोचा था कि हमें सस्ती दर पर अनाज मिलेगा। इन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति साधुवाद व्यक्त किया। इसी प्रकार अन्य महिला हितग्राहियों ने भी पात्रता पर्ची मिलने पर प्रसन्नता जाहिर की है।



.jpeg)
