सभी खबरें

सतना कलेक्टर अजय कटेसरिया ने केन्द्रीय जेल सतना एवं उपजेल मैहर का किया निरीक्षण

 

सतना 4 अगस्त 2020/ मंगलवार को केंद्रीय जेल सतना एवं उपजेल मैहर का निरीक्षण कर कोविड-19 सम्बन्धी व्यवस्थाओं की समीक्षा की।  मैहर का पॉजिटिव बन्दी जेल के अस्थाई आइसोलेशन सेंटर में रखा गया था, मुख्य बैरक में वह नही गया। जिससे पॉजिटिव के साथी बन्दियों में कोरोना के लक्षण नही पाए गए। जेल के अंदर चल रहे आइसोलेशन सेंटर को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए ।

     इसी प्रकार उपजेल मैहर के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि पॉजिटिव मिले बन्दी के साथ का एक बन्दी स्वस्थ्य एवं लक्षण विहीन है। किसी भी बन्दी में कोरोना के लक्षण नही पाए गए। उपजेल के निरीक्षण के बाद कोविड केयर सेंटर, यात्री निवास-3 का निरीक्षण किया तथा कोरोना सैंपल एवं आईसोलेट किये गए संदिग्ध मरीजों की व्यवस्था देखी। कोविड केयर सेंटर में स्टाफ एवं मरीज हेतु एम्बुलेंस की कमी की पूर्ति के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button