सभी खबरें
सतना : कलेक्टर अजय कटेसरिया ने पुलिस अधीक्षक के साथ मैहर में नवरात्रि हेतु व्यवस्था का लिया जायजा

सतना कलेक्टर अजय कटेसरिया ने पुलिस अधीक्षक के साथ मैहर में नवरात्रि हेतु व्यवस्था का लिया जायजा
सतना/मैहर से सैफी खान की रिपोर्ट : – शनिवार को पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के साथ मैहर में सीढि़यों के रास्ते पैदल चलकर मंदिर परिसर में नवरात्रि हेतु व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यहाँ पार्किंग व्यवस्था एवं कोरोना काल मे अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया। मंदिर में पुलिस अधीक्षक के साथ मां शारदा देवी के दर्शन, पूजन किया।
इस मौके पर एसडीएम सुरेश अग्रवाल, एसडीओपी हिमाली सोनी, थाना प्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह सहित सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। 




