सभी खबरें

Sushant Case:- भाजपा विधायक नीरज कुमार सिंह के लीगल नोटिस भेजने के बाद संजय राउत ने कहा, मैंने तथ्यों के आधार पर यह बात कही है, मैं कोई माफी नहीं मांगूंगा

Sushant Case:- भाजपा विधायक नीरज कुमार सिंह के लीगल नोटिस भेजने के बाद संजय राउत ने कहा, मैंने तथ्यों के आधार पर यह बात कही है

 अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के चचेरे भाई भाजपा विधायक नीरज कुमार सिंह ने शिवसेना सांसद संजय राउत को आपत्तिजनक बयान के लिए लीगल नोटिस भेजा था और 48 घंटे के अंदर माफी मांगने की बात कही थी. जिस पर अब संजय राउत ने बयान दिया है उन्होंने कहा है कि ऐसे हजारों नोटिस रोज मेरे ऑफिस में आते हैं. मैंने जो भी कहा है तथ्यों के आधार पर कहा है मैं कोई माफी नहीं मांगने जा रहा हूं. नोटिस में उन्होंने क्या भेजा है यह देखना होगा.

 बता दे कि संजय राउत ने कहा था कि सुशांत के पिता दूसरी शादी करना चाहते थे पर सुशांत इसके खिलाफ थे जिसकी वजह से उनके आपसी संबंध सही नहीं चल रहे थे…

 खबर संबंधित पूरी जानकारी :- 

शिवसेना सांसद ने संजय राउत ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और उनके पिता के संबंधों को लेकर बयान दिया था जिसके बाद नीरज कुमार बबलू ने संजय राऊत को लीगल नोटिस भेजा है जिसमें यह बात कही गई है कि अपने बयान के लिए वह माफी मांगे.

 नीरज कुमार बबलू ने ईमेल के जरिए कोर्ट नोटिस भेजकर संजय राऊत को 48 घंटे की मोहलत दी है. अगर संजय राऊत ऐसा नहीं करते हैं तो सक्षम न्यायालय के अंतर्गत उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा और उसके जिम्मेदार वह खुद होंगे.

राज्यसभा सांसद संजय राउत ने शिवसेना के मुखपत्र में लिखे लेख में आरोप लगाया था कि सुशांत के पिता केके सिंह ने दूसरी शादी की थी। सुशांत इस शादी के खिलाफ थे और इस वजह से पिता के साथ उनके संबंध ठीक नहीं थे। हालांकि सुशांत के मामा आर सी सिंह ने दूसरी शादी की बात को सिरे से खारिज किया.

 सुशांत मामले में लगातार गुत्थी उलझती ही जा रही है कल ईडी ने रिया उनके भाई शोविक और पिता इंद्रजीत के मोबाइल जप्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है. वहीं दूसरी तरफ से सुशांत की बिजनेस मैनेजर श्रुति मोदी ने इस बात का खुलासा किया कि सुशांत के जिंदगी के सारे फैसले रिया लेती थी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button