सभी खबरें

सिहोरा :- प्रशासन और पुलिस की मिलीभगत से एक दर्जन घाटों पर हो रहा है अवैध रेत उत्खनन….!

 

सिहोरा :- प्रशासन और पुलिस की मिलीभगत से एक दर्जन घाटों पर हो रहा है अवैध रेत उत्खनन….!

एक दर्जन घाटों में रेत का अवैध उत्खनन

प्रशासन और पुलिस पर मिलीभगत का आरोप

सिहोरा से अमन की रिपोर्ट:– सिहोरा पुलिस संभाग के सिहोरा मझगवां खितौला थाना अंतर्गत एक दर्जन से अधिक हिरन नदी के घाटों में रेत के अवैध उत्खनन का काम जोरों पर जारी है संबंधित रेट घाटों के निवासियों का कहना है हाईफाई डिवाइस पोकलेन मशीनों से पूरी रात हिरन नदी रेत की खुदाई की जाती है और बोर होते ही निकाली रेत का घाटों से डंपर हाईवा से परिवहन शुरू हो जाता है.

खितौला के जागरूक नागरिक मुकेश खम्परिया ने बताया कि उन्होंने खितौला थाना अंतर्गत हिरन नदी के घाट भाटादोन बरेली मुरता अमगवा खागा मऊ गोसलपुर थाना अंतर्गत पुराना एलएनटी ऑफिस मोहतरा रमखिरिया आलगोडा कटरा घाट सिमरिया गढ़चपा निगवानी लखनपुर मैं जारी रेत के अवैध उत्खनन की जानकारी एक पखवाड़े पहले एसडीएम सिहोरा को दे दी थी लेकिन संबंधित अधिकारी द्वारा रेत के अवैध उत्खनन को रोकने मैं कोई कार्यवाही नहीं करने से रेत माफियाओं के रेत के अवैध करने के हौसले और बुलंद हो गए हैं.

मझगवां थाना अंतर्गत कुम्ही सतधारा खिरहनी देवरी लमतरा दुग्धघटा मढ़ा परसवारा में रेत के अवैध उत्खनन का काम जोरों से जारी है इन घाटों में रेत के अवैध उत्खनन में पुलिस प्रशासन की मिलीभगत बताई जा रही है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button