सभी खबरें

इस जिले में नहीं थम रहा रेत माफिया का खनन, तीन नाव सहित तट पर 100 ट्रॉली रेत की जब्त

मध्यप्रदेश/जबलपुर(Jabalpur) – : जिले में नहीं थम रहा रेत माफिया का खनन, अवैध तरीके से खनन करने में जुटे हैं। पनागर(panagar) के मदना(mdna) गांव स्थित परियट नदी(Pariyat Nadi) से नाव में हाईफाई डिवाइस लगाकर रेत खनन किया जा रहा था।अब मिली जानकारी के अनुसार कहा जा रहा है कि यहा पर लगभग 100 ट्रॉली से अधिक रेत नदी के तट पर डम्प किया गया है।और इस के बाद भी खनिज विभाग को इस की भनक तक नहीं लगी।

अभी आरोपी फरार है ,मौके पर तीन नाव मिली है – :

सोमवार को अधारताल(Adhartal) सीएसपी(CSP) आईपीएस(IPS) रोहित काशवानी(Rohit Kashwani) के निर्देश के बाद पनागर टीआई(TI) आरके सोनी(RK Soni) मौके पर दबिश देने पहुंचे। कार्रवाई के समय  पनागर के तहसीलदार प्रमोद चतुर्वेदी(Pramod Chaturvedi) भी शामिल हुए थे। परियट नदी में तीन बोट मिली है।इसमें से एक नाव में तो हाईफाई डिवाईस भी लगी थी। इसमें सेक्शन पाइप एक-दूसरे से जुड़े हुऐ थे।

अब 100 ट्रॉली से भी अधिक रेत हुई जब्त – :

हाईफाई डिवाईस के माध्यम से पानी के अंदर से रेत खींचकर दो खाली नाव में भरकर नदी किनारे स्टॉक की जा रही थी। नदी किनारे 100 ट्राली से अधिक रेत जब्त की गई। खनिज विभाग को भी  सूचना दी गई। तहसीलदार ने मंगलवार को रेत नीलाम कर राशि को राजस्व में जमा करने के निर्देश दिए हैं।अभी तक की प्रारम्भिक जांच में यह पता चला कि मदना गांव निवासी विकास राजपूत ने हाईफाई डिवाइस लगाकर अवैध रेत खनन का काम करा रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button