7 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

MADHYA PRADESH में भाजपा विधायकों पर ग्रहण जारी, अब रमेश मेंदोला घिरे विवाद में

दक्षिणा नहीं मिलने पर संतों ने किया हंगामा

इंदौर. प्रदेश में भाजपा को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं. इसी कड़ी में अगला नाम भाजपा के इंदौर-2 से विधायक रमेश मेंदोला का जुड़ा है. जिनके घर के बाहर कल रात साधु-संतों ने जमकर हंगामा किया.

क्या लगा है बीजेपी विधायक पर आरोप ? 

संतो ने विधायक रमेश मेंदोला पर आरोप लगाया है कि उन्होंने अपनी माँ की पुण्यतिथि पर भजन संध्या के लिए साधुओं को बुलाया था. मगर उन्हें दक्षिणा नहीं दी गई. साधुओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि भजन संध्या के बाद बिना दक्षिणा दिए ही उन्हें खदेड़ दिया गया.

बता दें कि विधायक हर साल यह आयोजन कराते है. इस बार भी कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साधु-संत आए थे. हंगामा तब शुरू हुआ जब नंदानगर स्थित गणेश मंदिर के परिसर से कार्यक्रम के बाद साधु-संतों को बिना दक्षिणा के भेजना शुरू किया गया था. मौके पर मौजूद कुछ नेताओं ने संतों को समझाने की कोशिश भी की जिसके बाद संत नेताओं पर ही टूट पड़े.

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।