सभी खबरें

सैफीना के दूसरे बेटे का नाम "जहांगीर", करीना की किताब से हुआ खुलासा 

मुंबई : पहले तैमूर सुर्ख़ियों में रहते थे, लेकिन अब उनके छोटे भाई ने भी सुर्खियां बटोर ली हैं | सैफ अली खान और करीना कपूर के दूसरे बेटे का नाम भी सामने आ गया है, सैफ अली खान के बड़े बेटे का नाम तैमूर है जिसे लेकर पहले भी काफी घमासान मचा था और लोगो ने भि तैमूर के नाम पर जमकर विरोध किया गया था | 

बता दें की बॉलीवुड की इस जोड़ी ने छोटे बेटे का नाम मुग़ल बादशाह के नाम पर जहांगीर अली खान रखा है | हालाँकि, उनकी तरफ से कभी कोई प्रतिक्रिया नहीं लेकिन करीना कपूर की किताब से एक खुलासा जरूर हुआ है जिससे यह पता चला है की करीना के छोटे बेटे का नाम जहांगीर है | 

ख़बरों के अनुसार करीना कपूर की किताब के पिछले पन्ने पर छोटे बेटे की तस्वीर है , जिसके निचे उनके छोटे बेटे का नाम “जहांगीर ” लिखा गया है |  नाम को लेकर फिर से चर्चाएं शुरू हो गयी हैं, और एक बार फिर तैमूर की तरह छोटे नवाब भी जमकर सुर्खियां बटोर रहे है| घर – परिवार में करीना के छोटे बेटे जहांगीर को “जेह” कह के पुकारा जाता है लेकिन आधिकारिक तौर पर अब सैफ के छोटे बेटे का नाम ” जहांगीर” रखा गया है | 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button