प्रियंका गांधी और सीएम योगी के बीच छिड़ा ‘भगवा घमासान’

प्रियंका गांधी और सीएम योगी के बीच छिड़ा ‘भगवा घमासान’
NRC और CAA को लेकर देशभर में चल रहे जनप्रदर्शन के साथ सियासत के तवे पर नेता अपनी रोटी सेकने से बाज़ नही आते। क्योंकि ये रोटियां खाए बिना राजनेताओं का पेट नही भरता। इसी कड़ी में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भगवा रंग के बहाने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा. जिस पर सीएम योगी ने भी प्रियंका को जवाब भी दिया.
प्रियंका ने रात 1 बजे किया ट्वीट
प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, ‘’ॐ ऐँ ह्रीं क्लिं चामुँड़ायै विच्चै.’’
ॐ ऐँ ह्रीं क्लिं चामुँड़ायै विच्चै।।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) December 30, 2019
‘ऐं’ शब्द का अर्थ दुर्गा की पहली शक्ति शैलपुत्री से है. ‘ह्रीं’ दूसरे शब्द का अर्थ दूसरी शक्ति ब्रह्मचारिणी से है. ‘क्लिं चामुँड़ायै विच्चै’ शब्दों का अर्थ सात ग्रहों को नियंत्रित करती है.’’ प्रियंका गांधी का ये ट्वीट यूपी में उनकी सुरक्षा को लेकर मचे घमासान के बीच आया है. दरअसल प्रियंका गांधी ने कहा था, ‘‘मुख्यमंत्री योगी ने बयान दिया कि वह बदला लेंगे. उनके उस बयान पर पुलिस प्रशासन कायम है. इस देश के इतिहास में शायद पहली बार किसी मुख्यमंत्री ने ऐसा बयान दिया है. योगी ने भगवा वस्त्र धारण किये हैं. भगवा धारण किया है. यह भगवा आपका नहीं है. यह भगवा हिन्दुस्तान की धार्मिक आत्धयात्मिक परंपरा का है. यह हिन्दू धर्म का चिन्ह है. उस धर्म में रंज, हिंसा और बदले की भावना की कोई जगह नहीं है.’’
सीएम योगी के ऑफिस ने किया ट्वीट
प्रियंका के इस बयान पर सीएम योगी के ऑफिस ने ट्वीट किया, ‘’संन्यासी की लोक सेवा और जन कल्याण के निरंतर जारी यज्ञ में जो भी बाधा उत्पन्न करेगा उसे दण्डित होना ही पड़ेगा. विरासत में राजनीति पाने वाले और देश को भुला कर तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले लोक सेवा का अर्थ क्या समझेंगे?’’