साध्वी प्रज्ञा को फ़ोन पर मिली धमकी, मुसलमानों पर उगलती हो जहर, होने वाली है तुम्हारी हत्या, प्रज्ञा बोली, दम है तो सामने आ

भोपाल : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से सांसद साध्वी प्रज्ञा को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। सांसद साध्वी ने बताया कि रात करीब डेढ़ बजे वे भाजपा कार्यालय से घर लौटी। इसी दौरान अनजान नंबर से कॉल आया। आरोपी ने खुद को इकबाल कासकर का आदमी बताते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने अपने बारे में कोई जानकारी नहीं दी।

वहीं, साध्वी प्रज्ञा ने धमकी वाले फोन कॉल की रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंपते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

क्या बोला आरोपी

आरोपी ने फोन पर धमकाते हुए बोला- मुसलमान पर जहर उगलना। मुसलमान को टारगेट बनाना। मुस्लिम से बैर करना। तुम्हें छोड़ेंगे नहीं। तुम्हारी हत्या होने वाली है। सूचना देना थी तो दे दी।

हालांकि, जब साध्वी ने हत्या का कारण पूछा तो आरोपी बोला कि जल्द ही पता चल जाएगा। हमारा आदमी जब मारेगा तो वह बताएगा कि क्यों मारेंगे। सामने आकर मारेंगे। साध्वी बोली- दम है तो सामने आकर दिखा।

बता दे कि यह पहला मौका नहीं है, इसके पहले भी सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को जान से मारने की कई बार धमकियां दी जा चुकी है। इतना ही नहीं धमके भरे खत भी मिल चुके है। इस धमकी भरे फोन कॉल के बाद पार्टी में हड़कंप मच गया है।

Exit mobile version