सभी खबरें

सचिन पायलट, कमलनाथ या अशोक गहलोत को बनाना चाहिए राष्ट्रीय अध्यक्ष, सज्जन सिंह वर्मा का बड़ा बयान

भोपाल : पांच राज्यों में कांग्रेस को मिली करारी हार कर बाद अब कांग्रेस हाई कमान में बदलाव की मांग ज़ोरों पर उठने लगी है। यहां तक कि कांग्रेस के दिग्गज नेता कपिल सिब्बल ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को हटाने की बात खुलकर कही है। 

इसी बीच मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री और कद्दावर नेता सज्जन सिंह वर्मा का इसको लेकर बड़ा बयान सामने आया है। 

सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि ''अगर कांग्रेस में किसी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया ही जाना है तो फिर युवाओं में सचिन पायलट और पुराने नेताओं में कमलनाथ और अशोक गहलोत को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए। क्योंकि ये नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के लिए सही है।

बता दे कि सज्जन सिंह वर्मा का ये बयान पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव के समर्थन में आया है।दरअसल, हालही में अरुण यादव ने ट्वीट कर जी-23 के नेताओं पर निशाना साधा था। अरुण यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ''किसको फिक्र है कि “कबीले” का क्या होगा..!, सब इसी बात पर लड़ते है कि “सरदार” कौन होगा..!!'' उनके इस ट्वीट को जी-23 के नेताओं पर निशाने के रूप में देखा जा रहा है। 

इधर, इस पूरे घटनाक्रम पर बीजेपी विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया ने कांग्रेस की चुटकी ली है। उन्होंने कहा कि ''यह कांग्रेस की घुटन है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस हताशा के दौर से गुजर रही है। सज्जन सिंह वर्मा, अरुण यादव और कमलनाथ कितनी भी बात कर ले होगा वहीं जो सोनिया गांधी चाहेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button