सचिन पायलट ने बीजेपी के मेनिफेस्टो को बताया कॉपी पेस्ट

सचिन पायलट और सिंधिया पहले दोस्त रहे, लेकिन सिंधिया के भारतीय जनता पार्टी में जाने के बाद आज जब पायलट एमपी के गुना पहुंचे तो पत्रकारों ने उनसे पूछा सिंधिया आपके दोस्त हुआ करते थे, इस सवाल के जवाब में कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने सिंधिया पर निशाना साधा हुए कहा कि, ज्योतिरादित्य सिंधिया दिग्विजय सिंह जी के सबसे बड़े मित्र रहे हैं।

वहीं कांग्रेस नेता की बात को बीच में ही काटते हुए कांग्रेस के दिग्विजय सिंह ने कहा कि, सिंधिया तो मेरे पुत्र समान है। इसके बाद सिंधिया को लेकर व्यंगात्मक नाराजगी सामने आई और दोनों कांग्रेसी नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर आरोप भी लगाए हैं।

उन्होंने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी के इंजन इस बार सीज हो गए हैं। हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक जाकर देख लीजिए। इसके साथ ही पायसट ने भारतीय जनता पार्टी के मेनिफेस्टो को कांग्रेस के वचन पत्र का कॉपी पेस्ट बताया। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस इस बार फिर मैदान में है। पत्रकारों के गुटबाजी के वाले सवाल पर राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा कि, अब हमारी गुटबाजी तो भारतीय जनता पार्टी में चली गई है। वहां 3 तरह की गुटबाजी नजर आ रही है।

Exit mobile version