क्या राजधानी की होगी तालाबंदी:- दिल्ली में प्राइवेट ऑफिस, रेस्टोरेंट्स, बार बंद करने के तत्काल आदेश
.jpeg)
क्या राजधानी की होगी तालाबंदी:- दिल्ली में प्राइवेट ऑफिस, रेस्टोरेंट्स, बार बंद करने के तत्काल आदेश,
नई दिल्ली:- देश में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है देश की राजधानी नई दिल्ली में फ़ौरन प्राइवेट ऑफिस, रेस्टोरेंट्स बार बंद करने के आदेश दिए गए हैं.
देश में बीते 24 घंटे के दौरान 1 लाख 67 हज़ार 550 नए मामले मिले हैं.
अब देश में कुल आठ लाख 15 हज़ार 46 एक्टिव केस हैं.
मध्यप्रदेश में कोरोना बेकाबू होता जा रहा है, जहां इस समय दुनिया भर में ओमिक्रॉन वैरिएंट तेज़ी के साथ फैल रहा है तो वहीं, मध्यप्रदेश में इस समय 4 वैरिएंट एक्टिव हैं।
जिसका खुलासा दिल्ली से आई रिपोर्ट में हुआ है।
बताया जा रहा है कि पिछले दो महीने में प्रदेश से 2400 सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए दिल्ली भेजे गए, जिनकी रिपोर्ट अब सामने आई है। इसके मुताबिक 2400 में से 1678 सैंपल में टोटल म्यूटेशन तो 20 में डबल म्यूटेशन मिला है।12 सैंपल में डेल्टा प्लस तो 79 में अल्फा वैरिएंट पाया गया है।
इसके अलावा जीनोम सीक्वेंसिंग में 825 वैरिएंट ऑफ कंसर्न मिले हैं।इसमें कई वैरिएंट हैं, इसलिए इन्हें चिंताजनक श्रेणी में रखा है।
जबकि, ट्रिपल म्यूटेशन वाला डेल्टा वैरिएंट 739 में तो ओमिक्रॉन सिर्फ 13 सैंपल में मिला।
मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश में अभी डेल्टा केस ही ज्यादा हैं और दूसरी लहर में इसी वैरिएंट से कहर बरपाया था.
यदि इसमें और म्यूटेशन होते हैं तो हालात बिगड़ भी सकते हैं।
बता दे कि तीसरी लहर का संक्रमण प्रदेश के 48 जिलों में फैल गया है।
24 घंटे में प्रदेश के 48 जिलों में 3160 नए मरीज मिले हैं.इंदौर में सबसे ज्यादा 948 नए मरीज मिले. भोपाल में 562 केस मिले हैं. इनमें 39 बच्चे भी शामिल हैं. ग्वालियर में 333 और जबलपुर में 242 नए संक्रमित मिले
इसके अलावा छोटे जिलों में भी कोरोना के नए नए मरीज़ मिल रहे हैं, जो इस समय चिंता का विषय बना हुआ है।
आप सभी से निवेदन है कि सभी कोरोना के नियमों का पालन करें मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकले स्वस्थ रहें सुरक्षित रहें.




