सभी खबरें

धार्मिक स्थल एवं होटल रेस्टोरेंट नए दिशा निर्देशों के साथ खुलेंगे

धार्मिक स्थल एवं  होटल रेस्टोरेंट नए दिशा निर्देशों के साथ खुलेंगे
धार से मनीष आमले की रिपोर्ट:
– जिला मुख्यालय पर जिला पंचायत के मीटिंग हॉल में होटल रेस्टोरेंट मालिकों व धार्मिक स्थल के प्रतिनिधियों की मीटिंग सिटी मजिस्ट्रेट वीरेंद्र कटारे के नेत्रत्व मे संपन्न हुई, इस मीटिंग में नगर पालिका सीएमओ सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों के प्रतिनिधि व रेस्टोरेंट्स होटल व्यवसाई उपस्थित थे। 

धार्मिक स्थलों हेतु निर्धारित केंद्रीय गाइडलाइन व शासन के निर्देशों को वीरेंद्र कटारे ने सभा के सम्मुख पढ़ा जिसमें प्रमुख रुप से किसी भी धार्मिक स्थल पर सोशल डिस्टेंसिंग सैनिटाइजेशन मास्क लगाना इत्यादि आवश्यक आवश्यक रूप से पालन करने के निर्देश दिए साथ ही प्रत्येक धार्मिक स्थल मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारे, चर्च को एक कमेटी बनाकर इन सभी नियमों का लोगो से पालन कराने हेतु समझाइश दी गई, साथ ही बताया की कोई गड़बड़ी होगी तो ये कमेटी जिम्मेदार रहेगी।

आज से नए देश के साथ यह व्यवस्था प्रारंभ होगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button