सभी खबरें

पुलिस का कॉलर पकड़ने को लेकर राहुल गांधी पर भाजपा सांसद ने साधा निशाना, कहा "ये देश के राजकुमार हैं इसीलिए इन्हें हक़ है सारे………….. "

पुलिस का कॉलर पकड़ने को लेकर राहुल गांधी पर भाजपा सांसद ने साधा निशाना, कहा “ये देश के राजकुमार हैं इसीलिए इन्हें सारे कानून तोड़ने का हक है”

 कल कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी हाथरस में पीड़िता के परिजनों से मिलने पहुंचे थे इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई जिसके बाद पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया. इसी बीच राहुल गांधी का एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें व पुलिसकर्मी का कॉलर पकड़े हुए नजर आए… 

 इस फोटो को लेकर आज गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है और राहुल गांधी की फोटो ट्वीट करते हुए कैप्शन में लिखा कि “हमें कानून तोड़ने का पूरा अधिकार है क्योंकि हम राजकुमार हैं” 

 बताते चलें कि कांग्रेस हाथरस मामले पर लगातार उत्तर प्रदेश सरकार पर हमलावर हुई है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस्तीफे की मांग की जा रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button