5 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

रतलाम : अस्पताल संचालक ने सोशल मीडिया पर कहा बस कुुुछ देर की बची है ऑक्सीजन, परिजनों ने किया हंगामा

रतलाम : अस्पताल संचालक ने सोशल मीडिया पर कहा बस कुुुछ देर की बची है ऑक्सीजन, परिजनों ने किया हंगामा

मध्यप्रदेश/रतलाम – मध्यप्रदेश में जिस तरह से काेरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ी है, उससे स्पष्ट है कि ऑक्सीजन की मांग तेजी से बढ़ेगी। अगर मध्यप्रदेश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की बात करे तो यहां एक्टिव मरीज़ों का आंकड़ा 92 हजार के पार हो गया हैं। इसमें से 21 हजार 457 मरीज ऑक्सीजन और आईसीयू बेड पर हैं। ऐसे में हर दिन 500 से 600 टन ऑक्सीजन की सप्लाई सरकार के सामने चुनौती बनती जा रही हैं। 

वहीं, लगातार बढ़ रही ऑक्सीजन की मांग ने शाशन प्रशासन को चिंता में डाल दिया हैं। प्रदेश के कई जिलों में ऑक्सीजन की भारी कमी देखी जा रहीं हैं। कई अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी के कारण लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। जबकि कई जिलों में ऑक्सीजन की कमी के बाद परिजनों के हंगामे की खबरें भी सामने आई हैं। 

इसी बीच एक मामला रतलाम से सामने आया है जहां बंजली रोड स्थित निजी अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी की बात सुनकर परिजनों में अफरा तफरी मच गई, और देर रात यहां खूब हंगामा हुआ। 

दरअसल, भाजपा नेता डॉ राजेश शर्मा के शिवशक्ति लाल आयुष अस्पताल में ऑक्सीजन खत्म होने की स्थिति बन गई और मरीजो की जान आफत में आ गई। इसके बाद अस्पताल संचालक डॉ राजेश शर्मा ने सोशल मीडिया पर अपील की कि अस्पताल में रातभर की ऑक्सीजन ही बची है और समय पर ऑक्सीजन नहीं मिली तो मरीजों को शिफ्ट करने की स्थिति बन सकती हैं। 

ये खबर लगते ही मरीज़ों के परिजन अस्पताल पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। मरीज को शिफ्ट करने की बात पर परिजनों ने कहा कि अगर रात में ऑक्सीजन खत्म हो गई तो हम क्या करेंगे? इतनी देर रात हम ऑक्सीजन कहां से लाएंगे। परिजनों का कहना है कि अगर ऑक्सीजन और इंजेक्शन की व्यवस्था भी हमें करनी है तो अस्पताल पैसे किस बात के ले रहे हैं। 

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।