सभी खबरें
कोरोना के कहर से नही बचा राष्ट्रपति भवन, इस कर्मचारी की रिपोर्ट पॉज़ीटिव

कोरोना के कहर से नही बचा राष्ट्रपति भवन, इस कर्मचारी की रिपोर्ट पॉज़ीटिव
कोरोना की लिस्ट में दुनिया का ऐसा कोई कोना नही है जो उसकी नज़रों से बच सके इसी कड़ी में भारत का राष्ट्रपति भवन भी चपेट में आ गया है। जी हां, सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रपति भवन का एक सफाई कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाया गया है. सफाई कर्मचारी के पॉजिटिव आने पर करीब 100 लोगों को क्वारंटाइन किया गया. इसमें कर्मचारी से लेकर सेक्रेटरी स्तर तक के कर्मचारी और उनके शामिल हैं. कर्मचारियों को बाहर जबकि अधिकारियों को होम क्वारंटाइन किया गया है. यह मामला 4 दिन पहले का है. फिलहाल सफाई कर्मचारी के अलावा सभी की रिपोर्ट निगेटिव है.




