सभी खबरें

रैपर हनी सिंह विवादों में : पत्नी से घरेलू हिंसा का आरोप , शालिनी तलवार ने माँगा 10  करोड़ का हर्जाना 

 

अपनी  Personel लाइफ बॉलीवुड से अलग रखने वाले सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह इस वक़्त चर्चाओं का विषय बन चुके हैं बता दें की  यो यो हनी सिंह पर उनकी पत्नी शालिनी तलवार ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज किया है । रैपर की पत्नी ने यह भी दावा किया कि हनी सिंह के कई महिलाओं के साथ संबंध थे।  'ब्राउन रंग दे' की शूटिंग के दौरान एक लड़की के साथ हनी की सेक्सुअल रिलेशनशिप को रंगे हाथ पकड़ा था तब सिंगर ने उस पर शराब की बोतल फेंकी थी।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शालिनी ने 'घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण अधिनियम' के तहत हनी सिंह से 10 करोड़ रुपए के हर्जाने की मांग की है।

 साथ ही शालिनी ने कोर्ट से गुहार लगते हुए यह भी कहा है  कि  हनी उन्हें दिल्ली में 5 लाख रुपए से किराए का घर लेकर दें जहां वह सुकून से रह सकें क्योंकि वह वर्किंग वुमन नहीं हैं और अपनी विधवा मां पर बोझ नहीं बनना चाहती हैं। शालिनी ने कहा कि उनकी शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हनी सिंह पैनिक हो गए, उन्होंने शालिनी पर यह आरोप लगाते हुए बेरहमी से पीटा कि फोटो शालिनी ने ही लीक की हैं। शालिनी ने कहा कि हनी सिंह ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि वह अपनी मैरिड लाइफ के अस्तित्व को छुपाना चाहते थे।

फिलहाल दिल्ली कोर्ट दिल्ली कोर्ट ने हनी सिंह को 28 अगस्त तक जवाब दाखिल करने के लिए नोटिस जारी किया है। इस बीच अदालत ने शालिनी के पक्ष में अंतरिम आदेश भी पारित किया है और हनी सिंह को उनकी संयुक्त स्वामित्व वाली संपत्ति मामले का निपटारा करने से रोक दिया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button