सभी खबरें

जाग जाओ हे कमलनाथ,महिलाएं कर रहीं हैं फरियाद

बैतूल : कमलनाथ सरकार ने महिला सुरक्षा को लेकर बड़े-बड़े दावे किए थे कि उनके राज्य शासन में महिलाओं पर हो रहे अपराध की गति में कमी आएगी। लेकिन ऐसा कुछ होता नहीं दिख रहा है। दरअसल ताजा मामला बैतूल के देवगांव का है, जहां आठवीं क्लास में पढ़ने वाली नाबालिक बच्ची के साथ 3 लोगों ने दुष्कर्म किया है। न्यूज़ एजेंसी एनआई के हवाले से खबर सामने आई है की घटना से आहत होकर पीड़िता ने खुद को केरोसिन छिड़ककर आग लगा ली है।  जिससे वह 95 फ़ीसदी जल गई। लड़की को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मिली जानकारी के अनुसार लड़की के परिजनों ने तीन लड़कों पर उसके साथ रेप करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की मां के अनुसार मंगलवार को घर के काम से वह बैतूल गई थी इसी दौरान तीन लड़कों ने लड़की के साथ गैंगरेप किया।  वारदात के बाद आरोपियों से चुंगल से लौटकर वापस आई पीड़िता ने कागज पर एक नाम और मोबाइल नंबर लिखकर गुनहगारों को नहीं छोड़ने की बात लिखी। लड़की की मां ने बेटी के गैंगरेप बेटी से गैंगरेप करने वाले तीन आरोपियों के नाम बताएं हैं।
लेकिन मध्य प्रदेश की पुलिस अलग ही राग अलाप रही है क्योंकि पुलिस छात्रा से गैंगरेप होने की बात को इनकार कर रही है।पीड़िता की हालत चिंताजनक होने से पुलिस देर रात तक उसका बयान नहीं ले सकी है। पुलिस ने कहा कि पीड़िता का बयान दर्ज करने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button