रणदीप सुरजेवाला बोले – शिवराज सिंह ने किसान कल्याण को किसान दुर्दशा विभाग बना दिया

आज शनिवार को राजधानी भोपाल के कांग्रेस कार्यालय में प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने शिवराज सरकार पर जमकर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता ने कहा कि, बीजेपी सरकार में सबसे ज्यादा घोटाले हुए। भ्रष्टाचार के आलावा इस सरकार ने किसानों के साथ भी छल किया है।
कांग्रेस प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि, शिवराज सरकार के 18 साल को दमनकारी किसान विरोधी के रूप में प्रदेश के इतिहास में याद रखा जाएगा। इस सरकार ने किसान किसान कल्याण विभाग की दुर्दशा कर दी है।
उन्होंने कहा कि, 30 में से 19 योजनाओं में शिवराज सरकार ने किसान कल्याण योजना में एक भी पैसा नहीं दिया। किसान को लागत से कम एमएसपी मिलने पर वे तालियां बजाते हैं। यह सरकार फसलों को आधे दाम में खरीद रही है। उन्होंने आगे कहा कि, किसान परिवार की आय मात्र 277 रुपए प्रतिदिन रह गई है।
इसके अलावा कांग्रेस सांसद व पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के नाराज होने के सवाल पर एमपी कांग्रेस प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि, इस चुनाव में शोले फिल्म की एंट्री हुई है। कमलनाथ और दिग्विजय सिंह की दोस्ती धर्मेंद्र और अमिताभ जैसी है। गब्बर सिंह ने इसे कई बार तोड़ने प्रयास किया, लेकिन उसे सफल नहीं मिली।