सभी खबरें

मुख्यमंत्री की देवनगर सभा को लेकर रामपाल, रामेश्वर और प्रभुराम ने लिया तैयारियों का जायजा

मुख्यमंत्री की देवनगर सभा को लेकर रामपाल, रामेश्वर और प्रभुराम ने लिया तैयारियों का जायजा

देवनगर और गैरतगंज में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद 

रायसेन/ सांची से अमित दुबे की रिपोर्ट : – 17 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे देवनगर में होने जा रही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जनसभा की तैयारी के लिए देवनगर और गैरतगंज में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक रखी गई।  बैठक में पूर्व मंत्री रामपाल सिंह, प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा, सांची से भाजपा प्रत्याशी डाॅ प्रभुराम चौधरी, जिलाध्यक्ष जयप्रकाश किरार, मुकेश टंडन, रघुनाथ भाटी, प्रदेश प्रवक्ता कृष्णगोपाल पाठक के साथ सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।  

तैयारी बैठक को संबोधित करते हुए रामेश्वर शर्मा ने कहा कि आज प्रदेश का गरीब और किसान खुश है बहनें और नौजवान खुश हैं क्योंकि शिवराज सिंह चौहान फिर से मुख्यमंत्री बने हैं।  और यह सब प्रभुराम चौधरी के त्याग के ही कारण संभव हुआ है । प्रभुराम ने भाजपा का साथ दिया है, जनता जनार्दन के सम्मान के लिए कांग्रेस को छोड़कर भाजपा को अपनाया है। रामपाल सिंह ने कहा कि अब हम सबकी जिम्मेदारी है कि प्रभुराम को जिताकर विधानसभा में भेजें जिससे शिवराज सिंह चौहान स्थायी रूप से मुख्यमंत्री बने रहें। प्रभुराम चौधरी ने  उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मैं आप सबके सम्मान में अपना जीवन भी दे दूँगा । ब प्रत्येक कार्यकर्ता का परिवार और सुख दुःख मेरा है । अपने जीवन के अंतिम क्षण तक इस रिश्ते को निभाऊँगा।  उपस्थित कार्यकर्ताओं ने डाॅ प्रभुराम चौधरी को भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया।  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button